जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट कैंपस में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट कैंपस में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Edited by Akashay prakash 

जंगल वॉरफेयर स्कूल (JWFS) नेतरहाट कैंपस में आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पुलिस उप-महानिरीक्षक, JWFS नेतरहाट श्री धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत SLC प्रशिक्षुओं के साथ-साथ JWFS, CIAT एवं IRB-4 के अधिकारी, पदाधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर योगदान दिया। जवानों ने यह संदेश दिया कि मानव सेवा पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान एक अमूल्य सेवा है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया।
 इस रक्तदान शिविर में कुल 240 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जो इसे अब तक के सबसे सफल शिविरों में से एक बनाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

✍️पवन शर्मा ब्यूरो 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश