मजनूं बने अफसर, लैला बनी मुसीबत — जब बीवी ने सरकारी क्वार्टर में बजा दिया हंगामा का ड्रम!


Edited by Akshay prakash 

गढ़वा जिले के मझिआंव में CO साहब की मिजाज़ी महोब्बत ने मचा दिया बवाल!

गढ़वा — मझिआंव के सीओ प्रमोद कुमार का “इश्क वाला लव” अब सोशल मीडिया पर “ड्रामा वाला हंगामा” बन गया है। हुआ यूँ कि सीओ साहब अपनी प्रेमिका संग सरकारी आवास में मोहब्बत के पल बिता रहे थे, तभी पत्नी श्यामा रानी ने सीक्रेट मिशन पर पहुंचकर पूरा गेम पलट दिया!
पत्नी को कुछ दिनों से शक था कि साहब की फाइलें सिर्फ ऑफिस की नहीं चल रहीं।
एक दिन उन्होंने अचानक धावा बोला — दीवार फाँदी, घर में घुसीं, और धप्प! … सीओ साहब रंगे हाथों पकड़े गए।

श्यामा रानी का गुस्सा सातवें आसमान पर!
घर के सारे दरवाजे बंद, सीओ साहब अंदर कैद, बाहर लोगों की भीड़ और मोबाइल कैमरे ऑन 📱
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब सीओ साहब फिल्मी अंदाज़ में छत से कूदकर भाग निकले!

पुलिस पहुँची, प्रेमिका हिरासत में गई, लेकिन साहब की इज्जत सोशल मीडिया पर गिरफ्त में आ गई।
पत्नी ने ऐलान किया — “अब प्यार नहीं, कानून बोलेगा!”
ससुर जी (पूर्व सांसद) बोले — “हमें इंसाफ चाहिए!”
पुलिस का बयान:

मामला फिलहाल पारिवारिक है, आवेदन आएगा तो कार्रवाई होगी।”
(मतलब, ड्रामा तो रुक गया, लेकिन कहानी अभी बाकी है…)


 कहावत सही निकली —

> “इश्क छुपाए नहीं छुपता, और सरकारी क्वार्टर में तो बिलकुल नहीं!”

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश