दिल्ली ब्लास्ट के बाद धनबाद में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त जांच
Edited by Akshay prakash
धनबाद दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने होटल, लॉज, रैन बसेरा और सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान तेज कर दिया है।
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मैथन स्थित डीबूडी चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पश्चिम बंगाल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों, दोपहिया की डिक्की और दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच हो रही है।
एसएसपी ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सभी थाना प्रभारियों, डीएसपी और ट्रैफिक पुलिस को विशेष चौकसी बरतने और सर्च ऑपरेशन जारी रखने का आदेश दिया गया है।
पार्किंग में लंबे समय से खड़े वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं जिले के सभी होटल और लॉज में भी तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment