क्रिसमस से पहले धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शनहोटल-लॉज में छापा, हर ठहरने वाले की हुई पहचान जांच
Edited by Akshay prakash
धनबाद:क्रिसमस पर्व से पहले अपराधियों की कमर तोड़ने और शहर को सुरक्षित रखने के लिए धनबाद पुलिस ने जिलेभर में जोरदार जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के आदेश पर सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई की गई।
पुलिस टीमों ने होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और रिसॉर्ट को खंगाल डाला। कमरों में ठहरे लोगों की आईडी से लेकर एंट्री रजिस्टर तक की सख्त जांच हुई। बिना पहचान पत्र ठहराने वाले संचालकों को सीधी चेतावनी दी गई—नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय है।
अभियान के दौरान पुलिस ने साफ कहा कि हर होटल-लॉज में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक उपकरण अनिवार्य हैं। लापरवाही मिलने पर कानूनी शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि शहर की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें।
धनबाद पुलिस के इस सख्त एक्शन से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
Comments
Post a Comment