सरकारी स्कूलों की परीक्षा नहीं, यूट्यूब वाला “पढ़ाई मेला”,JAC परीक्षा में पढ़ाई गई छुट्टी, नकल को मिली VIP एंट्री!
सरकारी स्कूलों की परीक्षा नहीं, यूट्यूब वाला “पढ़ाई मेला”,JAC परीक्षा में पढ़ाई गई छुट्टी, नकल को मिली VIP एंट्री!
Edited by:Akshay Kumar
झारखंड।कभी स्कूल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता था,अब लगता है ये बन गया है— “मोबाइल का दरबार”
*किताबों से दोस्ती टूटी, मोबाइल से यारी हो गई,परीक्षा आई तो समझो, यूट्यूब हमारी हो गई!*
*परीक्षा कल, पेपर आज – वाह रे व्यवस्था!*
कक्षा 8 की संस्कृत और गणित की परीक्षा 23 दिसंबर को थी,
*लेकिन साहब… 22 दिसंबर की सुबह से ही* *Question-Answer यूट्यूब पर ऐसे घूम रहे थे,जैसे कोई “Trending Reels” हो!*
*बच्चे बोले—*
*“सर, किताब खोलें या यूट्यूब सब्सक्राइब करें?”*
*मेहनत करे वो बेवकूफ,जो ना देखे यूट्यूब का सूफ!*
*कक्षा 6 से 8 तक – ‘लीक एक्सप्रेस’ बिना ब्रेक शनिवार से परीक्षा शुरू हुई और साथ ही शुरू हो गई*
डुमरी के एक सरकारी स्कूल में जब *कक्षा 8 के विज्ञान के पेपर से यूट्यूब वाले पेपर का मिलान हुआ,तो शिक्षक भी सोच में पड़ गए—*
*“अरे! ये तो वही पेपर है… बस thumbnail अलग है!”*
*जिस पेपर को ताले में रखना था,वो पहले ही वायरल हो गया,*
*जो मेहनत से पास होना था,वो मोबाइल से टॉप कर गया!*
*21 घंटे पहले ही आया* *Answer Key –वाह गुरु!कक्षा 6 की विज्ञान परीक्षा* *सोमवार को थी,लेकिन Question-Answer रविवार को ही यूट्यूब पर—*
*पूरे 21 घंटे पहले!मतलब—*
*पढ़ाई Zero, रटाई Hero*
*न रात को नींद की चिंता, न सुबह की टेंशन भारी,*
*पेपर पहले मिल जाए तो, टॉपर बनना है तैयारी!*
अधिकारी बोले – “ये तो गंभीर मामला है”
जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज बोले—
“अगर Question Paper leak हो रहा है तो ये गंभीर जांच का विषय है।”
*जनता बोली—*
*“साहब, जांच जल्दी करना…*
*नहीं तो अगला पेपर* *WhatsApp Status में आ जाएगा!”*
*जहाँ सवाल पहले मिल जाए,*
*वहाँ जवाब की क्या कीमत,*
*जहाँ सिस्टम ही सो जाए,*
*वहाँ बच्चों की क्या मेहनत!*
*बड़ा सवाल*
❓ गलती किसकी?
❓ बच्चों की?
❓ स्कूल की?
❓ या पूरे सिस्टम की?
अगर यही हाल रहा तो
*परीक्षा केंद्र नहीं, Content Creation Studio बनेंगे*
*और Result नहीं, Subscriber Count देखा जाएगा!*
Comments
Post a Comment