दिल्ली धमाके के बाद धनबाद में हाई_अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जिलेभर में सघन जांच अभियान जारी
Edited by Akshay prakash धनबाद: दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में धनबाद पुलिस ने भी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सघन जांच अभियान चलाया। धनबाद के सभी थाना और ओपी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से जांच में जुटे रहे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और पहचान पत्र की जांच भी की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जीआरपी और जिला पुलिस संयुक्त रूप से यात्रियों और उनके सामान की जांच कर रही है। बस स्टैंडों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। धनबाद के सीमावर्ती इलाकों पश्चिम बंगाल और अन्य जिलों से लगने वाली सीमाओं पर भी सघन जांच जारी है। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है। शहर के होटल और लॉजों में भी पुलिस ने तलाशी अभिया...