धनबाद बार एसोसिएशन: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शानदार सम्मान समारोह
Edited by Akshay prakash “ अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता” – राधेश्याम गोस्वामी धनबाद : धनबाद बार एसोसिएशन के 2025-2027 कार्यकाल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और गवर्निंग काउंसिल सदस्यों का सम्मान समारोह आज धनबाद बार के भगत सिंह हॉल में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन यूट्यूब चैनल राइट टू स्पीक (Right To Speak) के संचालक और अधिवक्ता एकांत गोस्वामी ने किया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेन्द्र कुमार, अन्य पदाधिकारी धनेशवर महतो, दीपक शाह, आनंद कुमार मिश्रा, अमित कुमार सिंह, शुभाशीष चटर्जी और गवर्निंग काउंसिल सदस्य जय सिंह, करुणा तिवारी, राजन पॉल, आँचल शर्मा, मूनमून बनर्जी, चंदन प्रसाद सिंह, रोहित वर्मा, भारती श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ शर्मा को उपहार और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा, “हमारी कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और बार एसोसिएशन की गरिमा क...