बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार
बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार Edited by Akshay prakash धनबाद।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई चुटियारो गांव स्थित जंगल क्षेत्र में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त कोयला स्थानीय कारोबारी उमेश चौधरी द्वारा अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।सूत्रों के अनुसार, बरवाअड्डा पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि चुटियारो गांव के जंगल में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का भंडारण और तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को जंगल के भीतर भारी मात्रा में कोयला डंप मिला। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी उमेश चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन कोयला जब्त कर बरवाअड्डा थाना लाकर सुरक्षित रखवा दिया है।स्थानीय सूत्रों की मानें तो फरार कारोबारी लंबे समय से इस अवैध धंधे में स...