Posts

डिप्लोमा परीक्षा में हुई भारी लापरवाही—छात्रों का भविष्य दांव पर! युवा छात्र प्रतिनिधि तुलसी महतो ने प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी.

Image
Edited by Akshay prakash  रांची। झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (JUT) की बड़ी लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पॉलिटेकनिक की 5वीं सेमेस्टर परीक्षा में बीटेक का प्रश्नपत्र बाँट दिया गया, जिससे हजारों छात्रों का करियर दांव पर लग गया। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों में हड़कंप मच गया और परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने इसे विश्वविद्यालय की घोर असावधानी बताया।जानकारी के अनुसार, Renewable Energy Technology विषय की परीक्षा में ऐसा प्रश्नपत्र दिया गया जो डिप्लोमा पाठ्यक्रम से मेल ही नहीं खाता था और प्रश्न का लेवल बहुत अधिक था । कई छात्रों ने बताया कि प्रश्न न तो पाठ्यक्रम में थे और न ही यूनिवर्सिटी की ओर से कभी पढ़ाए गए। इससे छात्रों का पूरा पेपर खराब हो गया और मानसिक दबाव बढ़ गया। “ यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है”—तुलसी महतो. मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तुलसी महतो, युवा छात्र प्रतिनिधि, टेक्निकल छात्र संघ*  ने प्रशासन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा— “ऐसे गंभीर मामले छात्रों के भविष्य के साथ मज़ाक करने जैसे हैं। विश्वविद्यालय  प्रशासन की यह लापरवा...

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश

Image
Edited by Akshay prakash   धनबाद:राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को बैंक मोड़ थाना परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में सुबह ठीक 9:30 बजे विधिवत रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, थाना परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और गणराज्य राष्ट्र बना। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की सीख देता है। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे कानून का पालन करें, सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और एक ...

भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव

Image
भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव Edited by: Akshay सिकंदरा (जमुई) :महादेव सिमरिया तिवारी टोला स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एवं सरस्वती शिशु प्ले स्कूल के पास आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव का समापन मां शारदे के विसर्जन के साथ श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक माहौल में हुआ। पूजा से लेकर विसर्जन तक पूरा क्षेत्र  “ जय मां सरस्वती” के जयघोष, भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए पंडाल में उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां शारदे के चरणों में शीश नवाकर विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने अपनी पुस्तकें और कलम मां के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के प्रति आस्था प्रकट की।पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की विधिवत आरती की गई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाई— “ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता…”इसके साथ ही “वीणा वा...

तीन नशे के सौदागर 1 करोड़ रुपये के अफीम के साथ गिरफ्तार

Image
तीन नशे के सौदागर 1 करोड़ रुपये के अफीम के साथ गिरफ्तार  Edited by Akshay prakash  हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाजार में अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कोलघटी क्षेत्र में तीन युवक सफेद रंग की अपाची बाइक पर बोरे में नशीला सामान लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  जैसे ही युवक मलती टांड के पास पहुंचे, पुलिस ने शक के आधार पर सफेद अपाची बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बोरे से 20.5 किलो अफीम बरामद हुई। मौके से बाइक सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार दांगी, बरुण कुमार और सुदेश यादव के रूप में हुई है। तीनों चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र क...

बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Image
बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप Edited by Akshay prakash  बोकारो: जिले के बांसगोड़ा के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झरिया निवासी मंटू शर्मा के रूप में की गई है। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंटू शर्मा अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने प्रश...

बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार

Image
बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार Edited by Akshay prakash  धनबाद।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई चुटियारो गांव स्थित जंगल क्षेत्र में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त कोयला स्थानीय कारोबारी उमेश चौधरी द्वारा अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।सूत्रों के अनुसार, बरवाअड्डा पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि चुटियारो गांव के जंगल में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का भंडारण और तस्करी की जा रही है।  सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को जंगल के भीतर भारी मात्रा में कोयला डंप मिला। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी उमेश चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन कोयला जब्त कर बरवाअड्डा थाना लाकर सुरक्षित रखवा दिया है।स्थानीय सूत्रों की मानें तो फरार कारोबारी लंबे समय से इस अवैध धंधे में स...

विद्या की देवी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, आरती-वंदना के साथ सिकंदरा में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा

Image
विद्या की देवी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, आरती-वंदना के साथ सिकंदरा में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा   Edited by Akshay  सिकंदरा (जमुई) :महादेव सिमरिया तिवारी टोला स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एवं सरस्वती शिशु प्ले स्कूल के पास सरस्वती पूजा इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप में संपन्न हुई। मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा, आकर्षक पंडाल और वेद मंत्रों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां शारदे के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से अपनी किताबें और कलम मां के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।पूजा के दौरान मां सरस्वती की आरती और वंदना ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया।  श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाई— “जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ चंद्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस ...